दुनियां के 7 आश्चर्यः हमारा ताज हर बार गिना जाता है ग्रेट मोनुमेंटस् में

famous buildings_tower-of-pisa-01इस धरती पर न जाने कितने आश्चर्य हैं, कितने स्मारक हैं, कितनी प्रजातियां हैं, कितने जीव हैं…कोई नहीं जानता है, हां वैश्विक गणना एजेंसी अपनी लिस्ट में नाम जरूर जोड़ देती हैं। लेकिन इस तरह जबरन किसी देश की धरोहर को न गिना जाना बेहद शर्मनाक भी होता है, ताकतवर देश अपने को उूंचा दिखाने की खातिर ऐसी तमाम रोमांचक कर देने वाली चीजोंं को अनदेखा कर देते हैं जो वास्तव में न केवल सबके देखने लायक हैं बल्कि अलग भी हैं। खैर दुनियां के सबसे प्राचीन सभ्यता और सबसे ज्यादा मंदिर, किले और रहस्यों वाले हमारे देश से एकमात्र ताजमहल ही दुनियां के सबसे बडे़ आश्चर्यों में गिना जाता है। यह चुना-चुनी वाला काम लगभग हर साल होता रहता है, जिसमें देश-विदेश के ये मोनुमेंटस शामिल होते हैं।अब पेश कर रहे हैं हम गैलरी, इन के बारे में सबकुछ जानने के लिए एक फोटो पर करें क्लिक और देखने के लिए फिर आगे करते रहें-

1. आगरा का ताजमहल भारत की शान और प्रेम का प्रतीक चिह्न माना जाता है। उत्तरप्रदेश का तीसरा बड़ा जिला आगरा ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। आपको एक बात और बता दें कि मुगलों का सबसे पसंदीदा शहर होने के कारण ही उन्होंने ‍दिल्ली से पहले आगरा को अपनी राजधानी बनाया। इतिहास के अनुसार इब्राहिम लोदी ने इस शहर को सन् 1504 में बसाया था। जिस समय इस शहर की स्थापना की गई, उस समय किसी ने यह कल्पना नहीं की होगी कि यह शहर पूरे विश्व में अपनी खूबसूरती के लिए परचम लहराएगा। जिसे आज भी दुनिया के सात अजूबों में शुमार किया जाता है, आगे बढिए

2. चीन की विशाल दीवार मिट्टी और पत्थर से बनी एक किलेनुमा दीवार है जिसे चीन के विभिन्न शासको के द्वारा उत्तरी हमलावरों से रक्षा के लिए पाँचवीं शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर सोलहवी शताब्दी तक बनवाया गया। इसकी विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की इस मानव निर्मित ढांचे को अन्तरिक्ष से भी देखा जा सकता है। यह दीवार ६,४००किमी में फैली है। यह दीवार विश्व में चीन का नाम ऊंचा करती है, व युनेस्को द्वारा १९८७ से विश्व धरोहर घोषित है।

3. पेरू का माचू पीचू इंका शहर का अवशेष है. ये करीब 2430 मीटर की ऊँचाई पर है। आपको कैसा लगा ये

4. जार्डन जैसा देश अपनी धरोहर के विश्व आश्चर्य चुने जाने से प्रसन्न है क्योंकि पड़ोस के ईराक तथा अन्य देशों में अशांति से जॉर्डन में सैलानियों का आना कम हो गया है। पेत्रा एक ‘होर’ नामक पहाड़ की ढलान पर बना हुई है और पहाड़ों से चिपकी बढिया इमारत सी दिखती है

5. मेक्सिको में चेचन इत्ज़ा भी नए सात अजूबों की सूची में जगह बनाने में कामयाब रहा. ये शहर माया सभ्यता का राजनीतिक और आर्थिक केंद्र था. ये भी आश्चर्यों में शुमार है जी?

6. यूरोपीय देशों में से केवल इटली ही नए सात अजूबों की सूची में अपनी इमारत दर्ज करवा पाया. रोम का कोलोसियम इस सूची में शामिल है जहाँ ग्लैडियेटर एक ज़माने में आकर लड़ा करते थे. और  एक बात, कांग्रेस पार्टी की प्रमुख साेनिया गान्धी भी यहीं की हैं, बाद में हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी से शादी के बाद भारत में आईं।

7. लातिन अमरीका से तीन अजूबे शामिल किए गए हैं जिसमें ब्राज़ील की ‘क्राइस्ट द रिडीमर’ की मूर्ति भी शामिल है।

Categories: 》TOURISM | Leave a comment

Post navigation

Call or paste your point here.

Blog at WordPress.com.