Posts Tagged With: Sanskar·Sanskriti

करवा चौथः जानिए क्यों पूजते हैं चांद, पति को क्यों देखते हैं छलनी से?

Karva Chauth》जीवन दर्शन Desk: हिंदू परंपरा के अंतर्गत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 30 अक्टूबर, शुक्रवार को है। इस दिन महिलाएं चंद्रमा की पूजा कर अपना व्रत खोलती हैं। इस दिन चंद्रमा की ही पूजा क्यों की जाती है? इस संबंध में कई कथाएं व किवंदतियां प्रचलित हैं। करवा चौथ के दिन चंद्रमा की पूजा करने के संबंध में एक मनोवैज्ञानिक पक्ष भी है। उसके अनुसार-

रामचरितमानस के लंका कांड के अनुसार, जिस समय भगवान श्रीराम समुद्र पार कर लंका में स्थित सुबेल पर्वत पर उतरे और श्रीराम ने पूर्व दिशा की ओर चमकते हुए चंद्रमा को देखा तो अपने साथियों से पूछा – चंद्रमा में जो कालापन है, वह क्या है? सभी ने अपनी-अपनी बुद्धि के अनुसार जवाब दिया। किसी ने कहा चंद्रमा में पृथ्वी की छाया दिखाई देती है।
किसी ने कहा राहु की मार के कारण चंद्रमा में कालापन है तो किसी ने कहा कि आकाश की काली छाया उसमें दिखाई देती है। तब भगवान श्रीराम ने कहा- विष यानी जहर चंद्रमा का बहुत प्यारा भाई है। इसीलिए उसने विष को अपने ह्रदय में स्थान दे रखा है, जिसके कारण चंद्रमा में कालापन दिखाई देता है। अपनी विषयुक्त किरणों को फैलाकर वह वियोगी नर-नारियों को जलाता रहता है।

इस पूरे प्रसंग का मनोवैज्ञानिक पक्ष यह है कि जो पति-पत्नी किसी कारणवश एक-दूसरे से बिछड़ जाते हैं, चंद्रमा की विषयुक्त किरणें उन्हें अधिक कष्ट पहुंचाती हैं। इसलिए करवा चौथ के दिन चंद्रमा की पूजा कर महिलाएं ये कामना करती हैं कि किसी भी कारण उन्हें अपने प्रियतम का वियोग न सहना पड़े। यही कारण है कि करवा चौथ के दिन चंद्रमा की पूजा करने का विधान है।

दिए गए फोटोज़ छुएं और अंदर स्लाइड में जानिए महिलाएं छलनी से क्यों देखती हैं पति को –
8 अक्टूबर, रविवार को करवा चौथ है, इस मौके पर Vijayrampatrika.com की विशेष प्रस्तुति आपके लिए। ये लिंक्स क्लिक करें…….

करवाचौथ: श्रीकृष्ण के कहने पर द्रोपदी ने रखा था व्रत, कर्इ बार बचे अर्जुन
सबसे बड़ा चौथ माता मंदिर, जहां पहाड़ पर 700 सीढी़ चढ़कर पहुंचते हैं लोग
करवाचौथ पर पूजा कैसे करनी है और क्या हैं पौराणिक इसके महत्व?
करवाचौथ व्रत की कथा जानने के लिए यहां क्लिक करें।

Categories: 》जीवन दर्शन | Tags: | Leave a comment

Create a free website or blog at WordPress.com.