लोग कहते आए हैं कि अच्छे वैवाहिक संबंधों के लिए सेक्स बहुत जरूरी है। वहीं पश्चिमी दुनियां में ये बेहद जरूरी बताया जाता है। शोध-परीक्षण के पश्चात् ज्यादातर नतीजे कहते हैं कि सेक्स दो लोगों को करीब लाता है। इतना करीब के उनके बीच कुछ बाकी ही नहीं रहता। लेकिन जब पति-पत्नी के बीच सेक्स संबंध बने ही नहीं! पति-पत्नी के बीच सेक्स संबंध न बनने का कारण कोई भी हो, लेकिन ऐसी स्थिति कई बार तलाक तक पहुंच जाती है।
दरअसल, प्यार की अभिव्यक्ति के लिए सेक्स एक महत्वपूर्ण जरिया होता है और इसकी चाह रखना गलत नहीं है। इसका उम्र से कोई लेना-देना नहीं होता, बल्कि यह आपके रिश्ते में रुमानियत बनाए रखता है। अत: पति के प्रेम भरे निवेदन को मन से स्वीकार करें और उनकी भावनाओं की कद्र करें।
बशर्ते अगर किसी युवक से पूछा जाए कि, आप सेक्स क्यों करते है तो जाहिर सी बात है जबाव होगा कि इससे शारीरिक संतुष्टि मिलती है। लेकिन अभी हाल ही में ये बात सामने आई है कि महिलाएं अपनी शादीशुदा जिंदगी में शांति बनाएं रखने के लिए सेक्स करती हैं। और इस बारे में प्रकाशित एक किताब ‘वाय विमिन हैव सेक्स’ में महिलाओं के सेक्स को लेकर 200 वजहें बताई गई हैं। गैलरी में आप कुछ और बातें भी देख पाएंगे, करें स्लाइड़्स पर क्लिक, एक फोटो को छूने से ही खुल जाएगी लिस्ट…
– यहां स्टडी में 84 पर्सेंट महिलाओं ने माना कि वे अपनी जिंदगी में शांति बनाएं रखने के लिए सेक्स करती हैं। इसके साथ ही ये बात भी सामने आई कि महिलाएं घर के झगड़े से बचने के लिए सेक्स का सहारा लेती हैं। वहीं कुछ महिलाएं अपना सिर दर्द और माइग्रेन दूर करने के लिए सेक्स करती हैं। कई महिलाओं ने सेक्स करने की कुछ अजीब वजहें भी बताईं, जैसे पुरुषों पर दया दिखाते हुए सेक्स करना, साथी से गिफ्ट्स लेने के कारण इत्यादि। अगली स्लाइड….
– वहीं सेक्स के फायदे से अनजान है महिलाएं जिसका पता एक सर्वे से चला है कि महिलाएं सेक्स से होने वाले फायदों से अनजान रहती हैं। सर्वे के दौरान रिसर्च करने वालों ने 1031 महिलाओं की सेक्स की आदतों का अध्ययन किया। सर्वे में शामिल होने वाली 51 फीसदी महिलाओं को भरोसा था कि हफ्ते में कभी-कभार सेक्स उनकी सेहत के लिए अच्छा है। सिर्फ 30 पर्सेंट महिलाओं ने अच्छी सेहत के लिए ज्यादा सेक्स को जरूरी बताया। अगली स्लाइड….
– सेक्स देता है संतृष्टि वैवाहिक जीवन में सेक्स प्यार बढ़ाने में सहायक तो होता ही है साथ ही दोनों का सहयोग एक-दूसरे को मानसिक व शारीरिक रूप से भी संतुष्टि प्रदान करता है। सेक्स के दौरान हमारे शरीर में कई तरह के हार्मोन्स सक्रिय होते हैं जो हमारे शरीर और त्वचा को युवा बनाए रखते हैं। सेक्स एक व्यायाम भी है, जिसके बाद आप रिलैक्स महसूस करते हैं और एक बहुत बढिय़ा नींद की आगोश में चले जाते हैं। सुबह उठने पर खुद को फ्रैश महसूस करते हैं और एक नई स्फूर्ति के साथ दिनचर्या में व्यस्त हो जाते हैं। इसलिए जिम्मेदारियों और बढ़ती उम्र को सेक्स पर हावी न होने दें। अगली स्लाइड….
– सोच में लाएं बदलाव मां बनने के बाद एक महिला का ज्यादातर समय बच्चे की देखभाल में ही बीत जाता है और उस चक्कर में वह अपने पति की ओर ध्यान नहीं दे पाती। आपके पति भी आपकी इस बात को समझते हैं और वे आपको वक्त भी देते हैं, लेकिन इसके बाद भी आप अगर जान-बूझ कर उनकी जरूरत को नजरअंदाज करती हैं तो यह गलत होगा। अपने साथी की पहल को कोई बहाना बना कर टालने की कोशिश न करें। अपने रिश्ते को गंभीरता से लें और अपनी सोच को बदलें। उम्र के हर मोड़ पर सेक्स को अहमियत दें। अगली स्लाइड….
– शरारती अदाओं से रिझाएं शादी के काफी समय बाद भी शादी के पहले दिन जैसा रोमांस बना रहे, तो पति के साथ वैसे ही पेश आएं जैसे उन दिनों में आती थीं। घर में जब भी मौका मिले उन्हें प्यार भरी शरारतों से तंग करें। उदाहरण के लिए उन्हें रोमांटिक गीत गाकर छेड़ें, प्यार से उनके सीने लग जाएं या फिर अपने प्यार भरे लम्हों को शेयर करें। आपका प्यार जताने का यह ढंग उन्हें आपके और करीब ले आएगा। – फिगर मेंटेन करें अक्सर शादी और बच्चों के बाद महिलाएं अपनी फिगर पर ध्यान देना बंद कर देती हैं। लेकिन ये उनकी सोच ही होती है। अगली स्लाइड….
– कुछ गर्ल सोचती हैं शादी हो गई अब किसे दिखाने के लिए फिगर मेंटेन करूं?, अगर कभी पति अपने साथ घूमने चलने के लिए कह देते हैं तो आप कहती हैं ‘आप अकेले ही चले जाइए, मुझे तो कई काम करने हैं।’ जब पति सेक्स की इच्छा जताते हैं तो आपका अधिकतर जवाब होता है आपको सिर्फ यही चाहिए, मेरी कोई चिंता नहीं है, ये बातें तब होती है जब आप तन-मन दोनों से थकी होती हैं। अत: अपनी सेहत और शरीर की तरफ ध्यान दें। योगा और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बनाएं, ताकि आपका तन सुगठित रहे और मन खुश। अगली स्लाइड….
– पति की जरूरत बनें शादी के कुछ वर्ष बाद पत्नी घर-गृहस्थी में इस तरह व्यस्त हो जाती है कि सेक्स को सैकेंडरी समझने लगती हैं। पहले वाला रोमांटिक वक्त कहीं पीछे छूट जाता है। ऐसे में पति खुद को कई बार अलग-सा महसूस करने लगते हैं। शायद वे चिड़चिड़े भी हो जाते हैं जिस वजह से छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होने लगता है। अत: अपने प्यार को हमेशा जवां बनाए रखने के लिए एक-दूसरे की जरूरत बनें। अगली स्लाइड….
Give us your feedback on these articles. Share your acquaintances persons and text by mail and Provide Us your suggestions for improvements In The Site.