Posts Tagged With: RUSSIA

OMG : -58 डिग्री तापमान में रहते हैं लोग, ये है धरती का सबसे ठंडा गांव

Oymyakon, russiaदुनिया में कई बार ऐसी बातें सुनने और देखने तो मिलती है, जो अचंभे में डाल देती हैं। दुनिया में ऐसा ही एक अचंभित कर देने वाली जगह है साइबेरिया का ओयमयकों गांव। इस गांव का तापमान 58 डिग्री सेल्सियस रहता है और इस जगह को धरती पर सबसे ठंडी जगह माना जाता है।

ये गांव सबसे ठंडा
सार्इबेरिया रूस का एशियार्इ व धरती का सबसे उत्तरी हिस्सा है। यहां ओयमयकों गांव में वर्ष 1933 में निम्नतम तापमान -67.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आबादी वाली जगह में सबसे कम तापमान का यह रिकॉर्ड है। पिछले साल 22 दिसंबर में यहां का निम्नतम तापमान -58 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इतने कम तापमान में गुजर-बसर करने की यहां के लोगों की आदत हो गई है। 500 लोगों की आबादी वाले इस गांव में एक बाजार है। ये लोग खेती पशुपालन पर निर्भर रहते हैं।

रूस के उत्तर में ही है ध्रुव प्रदेश
पृथ्वी गोल है, जो तीन संभागों में विभक्त है। दक्षिण में दक्षिणी ध्रुव, जो मकर रेखा के अंतर्गत आता है। मध्य में भूमध्य रेखा के अंतर्गत आने वाली धरती और नंबर तीन कर्क रेखा से उूपर का भाग। धरती के उत्तरी व दक्षिणी भाग बर्फीले हैं और वहां लोग भी नहीं रहते। ग्रीनलैंड, नार्वे, कनाडा व रूस पृथ्वी के उत्तरी भाग हैं, और इनकी धरती नॉर्थ सेंट्रल में जाकर गोलार्इ में घूमी हुर्इ है। रूस के ऊपर आर्कटिक महा सागर है जो हमेशा पत्थर जैसा रहता है।

टूरिस्ट लेते हैं पहुंचने का जोखिम
कनाडा भारत से साढे़ तीन गुना बड़ा है, लेकिन यहां की आबादी हमारी दिल्ली से दो गुनी भी नहीं है। क्यों? चूंकि यह पूरा बर्फीला क्षेत्र है। ऐसी जगहों पर बसावट नहीं है लेेकिन कुछ लोग जैसे शिकारी, ध्रुवीय भालू व लोमडियां यहां रहते हैं। इसके अलावा उन देशों की सरकारें भी यहां लोगों के लिए सुविधात्मक प्रक्रिया जारी रखती हैं। एक बार न्यूजीलैंड के फोटोग्राफर अमोस चैपल ने यहां का टूर करके गांव से जुड़ी कुछ बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया, लोग यहां उन चुनौतियों का सामना करते हैं, जो अन्य लोगों के लिए आसान नहीं हैं। यहां नलों से पानी लेने की सोच भी नहीं सकते।

किसी वाहन को चलाने से पहले हीट वाले गैराज में रखना होता है। सर्दी इतनी कि उनके कैमरे का फोकस नहीं बन रहा था, जूम की रिंग भी जम गई थी। दिए गए चार फोटोज को छुएं। अदंर स्लाइड़स में जानें कहां है रूस का ये गांव । बर्फ में कैसा है दिखता…

Categories: OMG | Tags: , , | Leave a comment

Blog at WordPress.com.