Posts Tagged With: lifeway

क्यों आते हैं बुरे सपने? ये हैं इनसे उबरने के लिए आसान उपाय

How Can I Stop My Nightmares?》जीवन दर्शन Desk: अच्‍छे सपने की तरह बुरे सपने भी आते हैं और कई बार तो इतने भयानक सपने आते हैं कि आपकी नींद भी उड़ जाती है। बुरे सपनों के कारण मन में कई प्रकार की खतरनाक परीस्थितियां, बेचैनी, तनाव आदि की समस्‍या हो सकती है। अगर यह सपने कभी-कभार आये तो समस्‍या नहीं होती, लेकिन अगर यह नियमित रूप से आयें तो इनके कारण व्‍यक्ति अनिद्रा का शिकार भी हो सकता है। इसलिए बुरे सपनों से उबरने वाले तरीके जरूर आजमाने चाहिए।

क्या हैं बुरे स्वप्न दिखने की वजहें
Nightmares in couple : Solutions & Answers
सपनों का अलग संसार है, इनके बीच आपके साथ कब-क्या हो जाए, कोर्इ नहीं जानता। लेकिन, विज्ञान की मानें तो सपने आंखों के ′रेपिड आई मूवमेंट′ की वजह से आते हैं। जहां तक सपनों के अच्छा या बुरा होने का सवाल है तो इसे काफी हद तक मस्तिष्क और स्वास्थ्य भी प्रभावित करता है। अमेरिका के ‘एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ ड्रीम्स’ के विशेषज्ञों की मानें तो करीब 5 से 10 प्रतिशत वयस्क महीने में एक बार या इससे अधिक बार बुरे सपनों का अनुभव लेते हैं। बुरे सपनों के लिए तनाव, गर्भावस्था, मोटापा जैसी वजहें भी इस शोध में माने गये हैं।

उबरने के लिए आजमायें ये उपाय
1. तनाव के साथ न सोयें
तनाव आपका सबसे बड़ा दुश्‍मन है, इसके कारण कई प्रकार की स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍यायें होती हैं और इनमें बुरा सपना भी आता है। बुरे सपनों से बचने के लिए जरूरी है कि सोने से पहले आप पूरी तरह से तनावमुक्त हों और आराम की अवस्था में हो। तनाव दूर करने के लिए सोने से पहले ध्यान, गर्म पानी से स्नान जैसे तरीकों को आजमायें।
गैलरी के फोटोज छूकर अंदर स्लाइड्स में जानिए ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण उपाय…..

Categories: 》LIFE STYLE | Tags: | Leave a comment

Blog at WordPress.com.