Vijayrampatrika.com की ‘किले राजस्थान के’ सीरीज में आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे किले के बारे में जो पहाड़ के ऊपर 5 किमी में फैला हुआ है। जिससे दुश्मन पर धड़ाधड़ गोलियां बरसाने के लिए दीवारों में छेद बनाए गए थे…
बाला फोर्ट, अलवर/ Bala quila & alwar fort
राजस्थान के किले दुनियाभर में मशहूर हैं। सदियों पहले से यहां हिंदु राजाओं के शासनकाल में बहुत से भव्य किले-महलों का निर्माण हुआ। इनमें एक बाला किला अलवर जिले में हैं। यह पहाड़ों के बीच में बना हुआ है। इस किले का निर्माण 1550 में हसन खान मेवाती ने करवाया था। इस तरह से यह किला मुगल काल से पहले का है। यह अपने भव्य संरचनात्मक डिज़ाइन के लिए फेमस है।
बंदूकें चलाने के लिए 446 छेद
इस किले की सबसे रोचक बात यह है कि इसमें बंदूकें चलाने के लिए 446 छेद बने हुए हैं। दुश्मनों से सुरक्षा के लिए इनका निर्माण किया गया था। यही नहीं 15 बड़े टॉवर और 51 छोटे टॉवर इसे भव्य बनाते हैं। अपनी वास्तुकला के डिज़ाइन के लिए फेमस इस किले पर पहले मुगल फिर कछवाहा राजपूतों ने कब्ज़ा कर लिया था। कहा जाता है कि राजस्थान के अलवर की यह सबसे पुरानी इमारत है।
दिए गए फोटोज़ छुएं और अंदर स्लाइड्स में पढें किले से जुडी़ रोचक बातें…
यह भी पढें: भारत के टॉप 10 FORTS, तस्वीरें सहित जानें इनकी खासियतें
– इस किले में अकबर करता था हिंदु राजाओं की रानियों से ‘हरम’, मौजूद हैं निशानियां