》दुनियां 360° news Desk: आज के दौर में गगनचुंबी इमारतें दुनिया के किसी भी कोने में देखी जा सकती हैं। तकनीकी विकास और आधुनिक मशीनरी के चलते अब ऊंची इमारतों से लेकर अंडरवाटर और लाजवाब बिल्डिंग तक बनाना आसान हो गया है।
2 अक्टूबर (2017) यानी आज वर्ल्ड आर्किटेक्चर डे है। इस मौके पर Vijayrampatrika.com आपको दुनिया की कुछ ऐसे ही स्ट्रक्चर्स के बारे में बताने जा रहा है, जो न सिर्फ बेहतरीन आर्किटेक्चर हैं, बल्कि इंजीनियरिंग के बेजोड़ नमूनों में गिने जाते हैं।
इसलिए मनाया जाता है
विश्व भर में आर्किटेक्चर को मान्यता देने के लिए इंटरनेशनल यूनियन ऑफ आर्किटेक्ट (यूआईए) हर साल अक्टूबर महीने के पहले सोमवार को वर्ल्ड आर्किटेक्चर डे मनाता है। (ये भी पढ़ें: दुनिया के 10 सबसे मॉडर्न बिल्डिंग, इनकी विशालता भी है टूरिस्ट का आकर्षण )
1. हरपा कॉन्सर्ट हॉल/Harpa concert hall, Iceland
कहां है- रेकजाविक, आइसलैंड
कब बना- 2011
कुल लागत- लगभग 14 अरब रुपए
किसने डिजाइन किया- हेनिंग लार्सन आर्किटेक्ट्स
फ्लोर एरिया- 28,000 वर्ग मीटर
दिए गए फोटोज़ छुएं और अंदर स्लाइड्स में पढें दुनिया के अन्य 9 शानदार आर्किटेक्चर्स के बारे में...
2. गार्डन्स बाय द बे: सिंगापुर के मरीना बे में स्थित यह इमारत 2012 में बनी। इसके निर्माण में कुल लागत 3 अरब 26 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी गर्इ। 1,010,000 वर्ग मीटर एरिया में मौजूद इस इमारत को विल्किनसन आयर आर्किटेक्ट्स ने डिजाइन किया था। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें, अन्य 8 शानदार आर्किटेक्चर्स के बारे में…
3. लिंक्ड हाइब्रिड/ (linked hybrid beijing): चीन के बीजिंग में यह इमारत 2009 में बनकर तैयार हुर्इ। इसे स्टीवन हॉल आर्किटेक्ट्स ने डिजायन किया, जबकि लागत के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। इसका फ्लोर एरिया- 221,426 वर्ग मीटर है।
4. पेरोट म्यूजियम ऑफ नेचर्स एंड साइंस: टेक्सास के डलास में स्थित यह इमारत 2006 में बनी। इसे थॉम माएने ने डिजायन किया था। फ्लोर एरिया और इसकी कुल लागत के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं नहीं हैं। टेक्सास अमेरिका का एक राज्य है।
5. द शार्ड: कहां है- 32 लंदन ब्रिज स्ट्रीट, लंदन में। यह 2012 में बना और इसके निर्माण में लगभग 43 खरब रुपए खर्च आया। इसे रेंजो पियानो ने डिजायन किया। इसका फ्लोर एरिया- 110,000 वर्ग मीटर है।
6. मेट्रोपोल पारासोल: कहां है- सेविले, स्पेन में। यह 2011 में बना और कुल लागत लगभग 8 अरब रुपए आर्इ। इसे जुरगेन मेयर हरमन ने डिजाइन किया। इसका फ्लोर एरिया 12,670 वर्ग मीटर है।
7. एबसोल्यूट वर्ल्ड: कहां है- ओंटारियो, कनाडा में। यह साल 2012 में बना। इसमें कुल लागत लगभग 29 अरब रुपए आर्इ। इसे डिजाइन किया बुरका आर्किटेक्ट ने। इसका फ्लोर एरिया 2,800 वर्ग मीटर है।
8. चर्च ऑफ ऑवर सेवियर, कोपेनहेगन: लैम्बर्ट वैन हेवेन द्वारा डिजाइन किया गया यह चर्च 1696 में बना। यह डेनमार्क के सबसे प्रसिद्घ चर्चों में से एक है। इसके टेढे़ शिखर का 1752 में उद्घाटन किया गया, यह वक्त बिताने के साथ -साथ लोगों की चढा़र्इ करने के लिए लोकप्रिय रहा है।
9. पैरिश आर्ट म्यूजियम: कहां है- 279 मांटौक हाईवे वाटर मिल, न्यूयार्क में। जो कि अमेरिका स्थित दुनिया का सबसे बड़ा शहर माना जाता है। वहां इस बिल्डिंग का निर्माण 1897 में हुआ था। इसमें कुल लागत लगभग 2 अरब रुपए आर्इ। इसे हेरजॉग एंड डी म्यूरॉन आर्किटेक्ट्स ने डिजायन किया था। इसका फ्लोर एरिया- 34,400 वर्ग फीट (लंबाई 615 फीट) है।
10. ग्वांगझोऊ ओपेरा हाउस: कहां है- ग्वांगझोऊ, चीन में। यह वर्ष 2010 में बना और इसमें कुल लागत लगभग 14 खरब रुपए आर्इ। इसे जाहा हदीद ने डिजायन किया था। इसका फ्लोर एरिया- 70,000 वर्ग मीटर है। यहां नर्तकी जीनेट ककारेका द्वारा दिए गए पोज खूब चर्चा में आए। वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। गुआंगज़ौ में एशियार्इ खेलों की मेजबानी हो चुकी है।
Give us your feedback on these articles. Share your acquaintances persons and text by mail and Provide Us your suggestions for improvements In The Site.